‘Heart Controller’ से वैश्विक EDM म्यूजिक में पहचान बनाने को तैयार उर्वशी रौतेला

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अब इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (EDM) की दुनिया में अपनी आवाज का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। अपने नए रिकॉर्ड ‘Heart Controller’ के जरिए वह फुल-लेंथ EDM रचना में लीड वोकलिस्ट के रूप में सामने आई हैं। इस प्रोजेक्ट को बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक संगीत के मेल की दिशा में एक खास पहल माना जा रहा है।

उर्वशी रौतेला के अनुसार, EDM के प्रति उनका आकर्षण लंबे समय से रहा है और वह इस संगीत शैली में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थीं। ‘Heart Controller’ के माध्यम से उन्होंने अपने संगीत सफर को एक नया आयाम देने की कोशिश की है।

भारतीय पहचान और अंतरराष्ट्रीय संगीत का संगम

इस रिकॉर्ड की खास बात यह है कि इसमें उर्वशी ने अपने नाम और भारतीय सांस्कृतिक पहचान को भी संगीत से जोड़ने का प्रयास किया है। अभिनेत्री के मुताबिक, गीत में ‘उर्वशी’ और ‘रौतेला’ नाम को भारतीय संस्कृति, परंपरा और उनकी व्यक्तिगत पहचान से जोड़कर प्रस्तुत किया गया है।

इस प्रोजेक्ट के निर्माण में Oriental House के साथ हॉलीवुड के प्रोड्यूसर्स Asln और Timor Jana का भी सहयोग रहा है। अंतरराष्ट्रीय संगीतकारों के साथ इस सहयोग के जरिए उर्वशी इलेक्ट्रॉनिक संगीत के वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

‘Heart Controller’ के साथ उर्वशी रौतेला का यह नया संगीत प्रयोग उनके करियर में एक अलग अध्याय जोड़ता है। अब देखना होगा कि बॉलीवुड की चमक-दमक से आगे बढ़कर EDM की दुनिया में उनकी यह नई पहल अंतरराष्ट्रीय श्रोताओं के बीच कितनी लोकप्रियता हासिल करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.