वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ झा को मातृशोक, 85 वर्ष की उम्र में फूल देवी का निधन

गम्हारिया (मधुबनी)। वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ झा की पूज्य माताजी श्रीमती फूल देवी का 11 अक्टूबर 2026 को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

श्रीमती फूल देवी, बिहार सरकार में ऑडिटर के पद पर कार्यरत रहे स्वर्गीय हरि शंकर झा की धर्मपत्नी थीं। वे मधुबनी जिले के गम्हारिया गांव की निवासी थीं। उन्हें धर्मपरायण, ममतामयी और सरल हृदय महिला के रूप में जाना जाता था।

वे अपने पीछे चार पुत्रों—सुशील झा, अनिल झा, सुधीर झा और वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ झा—के साथ नौ पौत्रों और दो पौत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

उनके निधन पर पत्रकार संघ मधुबनी, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.