गाजियाबाद। वेव सिटी ने लव कुश रामलीला कमेटी के साथ मिलकर लव कुश रामलीला 2026 का सफलतापूर्वक समापन किया। ग्यारह दिनों तक चले इस आयोजन में लगभग 25000 लोग शामिल हुए। भक्ति, सांस्कृतिक विरासत एवं सामुदायिक उत्सव की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों के माध्यम से कालातीत महाकाव्य रामायण को भाव्य मंच पर प्रदर्शित किया गया।
11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक सेक्टर 4, गेट नंबर 5, वेव सिटी में हुए इस आयोजन में प्रतिदिन भगवान श्री राम के जीवन की विशिष्ट घटनाओं का मंचन किया गया। इसका उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण और प्रोत्साहन था, साथ ही हर पीढ़ी के दर्शकों को सच्चाई, नेकी, साहस, भक्ति एवं बुराई पर अच्छाई की जीत जैसे चिरस्थायी मूल्यों से परिचित कराना था।
इस आयोजन के बारे में वेव सिटी के सीओओ सी जे सिंह ने कहा, “रामलीला केवल मात्र एक नाट्य प्रस्तुति से कहीं अधिक है। यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की जीवंत अभिव्यक्ति है। वेव सिटी में, हमारी कोशिश सिर्फ आधुनिक जीवनशैली को ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक तालमेल को बढ़ावा देना भी है। हम लव कुश रामलीला कमेटी के साथ इस शानदार उत्सव की मेज़बानी करके बहुत खुश हैं और उन सभी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम को समुदाय के लिए खास बनाने में मदद की।”

