मिथिला के पुत्र बने ITBP में DIG-राकेश कुमार की पदोन्नति पर परिवार, गांव सरहद एवं समाज में हर्ष का माहौल

नई दिल्ली। मिथिला की धरती के लाल एवं ग्राम सरहद, मधुबनी के श्री राकेश कुमार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नति मिली है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव सरहद तथा पूरे मिथिला क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।

श्री राकेश कुमार स्वर्गीय बद्री नारायण दास के सुपुत्र एवं स्वर्गीय जताशंकर दास के पौत्र हैं। उनकी यह पदोन्नति वर्षों की मेहनत, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि को मिथिला के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
कर्ण कायस्थ महासभा ने श्री राकेश कुमार की पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए आशीष नीरज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रमेश कुमार (जमशेदपुर), महासचिव श्री आनंद दास, सचिव इरा मल्लिक एवं कोषाध्यक्ष श्री कुमार रंजीत लाल दास ने संयुक्त रूप से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राकेश कुमार की यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि परिश्रम, समर्पण एवं अनुशासन के बल पर किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है।

महासभा के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करते रहेंगे।

राकेश कुमार की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव सरहद सहित मिथिला और कर्ण कायस्थ समाज में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.