नई दिल्ली। पश्चिम विहार के मीरा बाग में भक्तों ने आज सोमवार को प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में शिव परिवार को स्थापित किया। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य संरक्षक जेके झा ने कहा कि सनातन परंपरा में शिव सबसे कल्याणकारी हैं। चराचर जगत में शिव परिवार हम सबके आराध्या हैं। सर्वकल्याण की कामना के साथ ही हमने अपने साथियों के साथ मिलकर आज दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में शिव परिवार की स्थापना का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि विसंगतियों के बीच संतुलन का बढ़िया उदाहरण है शिव का परिवार। जिस घर में शिव परिवार का चित्र लगा होता है वहां आपस में पारिवारिक एकता, प्रेम और सामजस्यता बनी रहती है।शिव के परिवार में अद्भुत बात है। विभिन्नताओं में एकता और विषमताओं में संतुलन यह शिव परिवार से ही सीखा जा सकता है। शिव परिवार के हर व्यक्ति के वाहन या उनसे जुड़े प्राणियों को देखें तो शेर-बकरी एक घाट पानी पीने का दृश्य साफ दिखाई देगा।
इस अवसर रमेश यादव, आर के चैधरी, प्रेम झा, मोहित कुमार सहित निगम पार्षद विनय रावत, पूर्व एमएलए विजेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद नरेंद्र बिंदल जी विशेष सहयोग रहा।


