जीसस एंड मैरी, विवेकानंद, एसआरसीसी और आईजीआईपीईएसएस जीते

नई दिल्ली। जीसस एंड मैरी, विवेकानंद, एसआरसीसी, आईजीआईपीईएसएस और दिल्ली विश्वविद्यालय एल्युमनस ने 8वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल इनवीटेशनल हॉकी टूर्नामेंट (पुरुष और महिला) में अपने मुकाबले जीते

मंगलवार को टूर्नामेंट के दूसरे दिन श्याम लाल कॉलेज शाहदरा के मैदान पर महिला वर्ग में जीसस एंड मैरी कॉलेज ने •ाारती कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से मात दी। विजेता के लिए आयुषी, त्रिमबिका, अनीता और शिल्पी ने एक-एक गोल किया।

विवेकानंद कॉलेज ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 4-2 से हराया। विजेता के लिए पारुल ने तीन गोल किए। चौथा गोल वंदना ने किया। पराजित टीम के लिए सरिता ने दोनों गोल किए।

मनीषा के चार गोलों की मदद से दिल्ली विश्वविद्यालय एल्युमनस ने •ाारती कॉलेज को 6-2 से शिकस्त दी। विजेता के लिए नीलम और इंदर ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए साक्षी और बबीता ने एक-एक गोल किया।

पुरुष वर्ग में आईजीआईपीईएसएस ने श्याम लाल कॉलेज एल्युमनस को 4-1 से मात दी। सुमित, रोहित, आकाश, निखिलेश ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए प्रत्यूष ने एक गोल किया।

श्रीराम कॉलेज आॅफ कॉमर्स ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को 2-1 से हराया। सौर•ा और गुलशन ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए पुलकित ने एक गोल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.