नई दिल्ली। व्हावे ग्रुप की प्रमुख स्मार्टफोन ई-ब्रांड, ऑनर ने आज ऑनर व्यू20 लॉन्च किया. यह विश्व की आठ फर्स्ट टेक्नोलॉजीज़ के साथ Amazon.in पर कंपनी का सबसे नया प्रमुख प्रोडक्ट है. स्मार्टफ़ोन उद्योग में बड़ी छलांग लगाते हुए ऑनर व्यू20 अपनी धमाकेदार टेक्नोलॉजी और खूबियों के कारण बाज़ार में सबसे आगे है. रूपये 37999 के मूल्य पर 6जीबी+128जीबी वैरिएंट दो रंगों मिडनाइट ब्लैक और सफायर ब्लू में मिलेगा. वही 8जीबी+256जीबी वैरिएंट फैंटम ब्लू रंग में मिलेगा जिसका मूल्य 45999 रूपये है. ये दोनों वैरिएंट 30 जनवरी 2019 की मध्य रात्री 12:00 बजे से Amazon.in पर मिलने लगेंगे.
सम्पूर्ण नया ऑनर व्यू20 में विश्व की आठ फर्स्ट टेक्नोलॉजीज – 48एमपी एआई कैमरा, आल व्यू डिस्प्ले (विश्व की प्रथम इन-स्क्रीन फ्रंट कैमरा डिजाईन) ड्यूल एनपीयु के साथ 7एनएम प्रोसेस के निर्मित किरीन 980 एआई चिपसेट, ए76-कोर्टेक्स आधारित सीपीयू, माली-जी76 जीपीयु, 1.4जीबीपीएस कैट21, मॉडेम और एसओसी समर्थित 2133एमएचजेड एलपीडीडीआर4एक्स रैम की विशेषताएँ समाहित हैं.
इस लॉन्च के अवसर पर व्हावे इंडिया के वाईस प्रेसिडेंट, एलन वांग ने कहा कि, “अपने सर्वोच्च कोटि के स्मार्टफोन्स के पोर्टफोलियो में Amazon.in पर भारत में ऑनर व्यू20 को लॉन्च करके हमें बेहद खुशी हो रही है. हम उपभोक्ता की भावना और उनकी अपेक्षाओं से अधिक कार्यकुशल स्मार्टफ़ोन की उनकी ज़रुरत समझते हैं. विश्व की अभी तक की आठ अभूतपूर्व प्रौद्योगिक प्रगति से भरा ऑनर व्यू20 उत्कृष्ट और दमदार स्मार्टफ़ोन मुहैया करने की हमारी प्रतिज्ञा की पुष्टि करता है. हमें आशा है कि भारत में इस स्मार्टफ़ोन को शानदार सफलता मिलेगी.”
इस साझेदारी पर अमेज़न इंडिया के डायरेक्टर-केटेगरी मैनेजमेंट, नूर पटेल ने कहा कि, “Amazon.in पर ऑनर व्यू20 को लॉन्च करके हम रोमांच का अनुभव कर रहे हैं. सम्पूर्ण भारत में ग्राहकों को शानदार क्वालिटी के स्मार्टफ़ोन उपलब्ध कराने में ऑनर हमारा भरोसेमंद साधन रहा है. हमें पक्का भरोसा है कि यह नया स्मार्टफ़ोन, जो पहले ही देश में काफी उत्सुकता पैदा कर चुका है, Amazon.in पर ग्राहकों को अत्यंत पसंद आयेगा.”

