नई दिल्ली। दोहा, कतर- कतर एयरवेज दोहा ज्वेलरी एंड वाचेस एक्जिबिशन के शुभारंभ के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को अपने साथ लाकर कर प्रसन्न है। दोहा ज्वेलरी एंड वाचेस एक्जिबिशन लक्जरी आभूषणों और घड़ियों की प्रदर्शनी है, जिसका आयोजन 20 और 25 फरवरी 2019 के बीच दोहा एक्जिबिशन एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर (डीईसीसी) में हो रहा है। कतर एयरवेज के समूह मुख्य कार्यकारी अकबर अल बाकेर ने कहा कि कतर एयरवेज प्रतिष्ठित दोहा ज्वेलरी एंड वाचेस एक्जिबिशन का ऑफिशियल एयरलाइन पार्टनर बनकर बहुत खुश है। हम इस विश्व स्तरीय आयोजन में वैश्विक आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन और अन्य सेलीब्रिटीज की मेजबानी करेंगे, जहां विश्वभर के डिजाइनर अपने बेहतरीन कलेक्शन दोहा में प्रस्तुत करेंगे। कतर एयरवेज स्टाइल और लक्जरी का पर्याय है और हमें अतिथियों को विश्व-स्तरीय अनुभव के साथ कतर के आतिथ्य सत्कार और संस्कृति का आनंद देने का मौका मिल रहा है, जो प्रसन्नता का विषय है।

