इस्वान संस्था का ज्योतिष सम्मेलन एवं दीक्षांत समारोह संपन्न, वैदिक अंकज्योतिष मोबाइल ऐप लॉन्च

नई दिल्ली। इस्वान संस्था द्वारा 7 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित विश्व युवक केंद्र में ज्योतिष सम्मेलन एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. अशोक भाटिया एवं आचार्या भावना भाटिया के निर्देशन में हुआ, जिसमें भारत और नेपाल के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से आए 150 से अधिक ज्योतिष, वास्तु और अंक ज्योतिष विशेषज्ञों ने भाग लिया।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वेदों पर आधारित पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप उपयोगी बनाने पर विचार-विमर्श करना था। इस अवसर पर प्रख्यात वक्ताओं पंडित बृजवासी, पंडित अजय भाम्बी, पंडित अनिल वत्स तथा डॉ. नीति शर्मा ने वैदिक ज्ञान, ज्योतिष और अंकज्योतिष की उपयोगिता पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।

वैदिक अंकज्योतिष का मोबाइल ऐप लॉन्च

कार्यक्रम के दौरान वैदिक अंकज्योतिष पर आधारित एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया। आयोजकों के अनुसार यह ऐप आम लोगों तक वैदिक अंकज्योतिष के ज्ञान को सरल और आधुनिक माध्यम से पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

समारोह में इस्वान संस्था ने अपने कार्यकारी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘उत्कृष्टता पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित किया।

सफल विद्यार्थियों को मिले मेडल और प्रमाणपत्र

दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों में सफल विद्यार्थियों को मेडल, स्मारिका और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सम्मान समारोह में डॉ. अरुण बंसल, माननीय कृष्णा तीर्थ, भारती कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रमोदिनी वर्मा, इस्वान के संस्थापक प्रो. अशोक भाटिया तथा संस्था की अध्यक्ष आचार्या भावना भाटिया ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय वैदिक ज्ञान, ज्योतिष और वास्तु विज्ञान के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के साथ-साथ नई पीढ़ी को इन विषयों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.