जेंडर गैप को कम करना जरूरी: शहनाज हुसैन

नई दिल्ली। ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन कहती हैं कि अगर हम जेंडर गैप को कम कर सकें, तो विश्व वास्तव में बहुत सुंदर हो जाएगा। आइए, हम महिला पुरुष के बीच बराबर के रिश्तों, बराबर अधिकारों, बराबर अवसर प्रदान करके इस विश्व में बेहतर संतुलन पैदा करें। हालांकि, महिलाओं नें अनेक क्षेत्रों में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज की है, लेकिन महिला उथान में अभी बहुत कुछ करना बाकी है। महिलाएं व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से शिक्षा, रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, महिला सुरक्षा आदि महवत्पूर्ण विषयों पर ठोस एवं सार्थक कदम उठा सकती हैं। महिलाओं के प्रति भेदभाव को खत्म करने की जरूरत है। हमें बालिकाओं को शुरू से ही हर क्षेत्र में बराबरी प्रदान करके जीवन की ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा देनी चाहिए।
महिला दिवस को लेकर जब उनसे बात की गई, तो एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह एक उपेक्षित पौधा सूख कर समय से पहले ही समाप्त हो जाता है, उसी तरह सामाजिक बेड़ियों , लैंगिक भेदभाव तथा कदम कदम पर अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही महिला समाज को अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ नहीं दे पाती हैं। समाज में परिवर्तन की लहर तभी पूरी होगी, जब समाज को यह अहसास होगा की सीप से मोती को रोकने से समाज को कभी फायदा नहीं होगा। इसलिए समाज में बेहतर संतुलन बना कर ही बेहतर संसार का विकास किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.