अभिषेक बच्चन ने मांगा सबका ‘आशीर्वाद’

मुंबई| अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित है। अभिषेक ने ट्विटर पर फिल्म की पटकथा की एक तस्वीर साझा की।तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “दो साल बाद अपनी नई फिल्म ‘मनमर्जियां’ के लिए कैमरे का सामना किया। एक नई यात्रा, नई फिल्म की शुरुआत। आप सब का आशीर्वाद चाहिए।”
कश्यप द्वारा निर्देशित और आनंद एल.राय द्वारा प्रस्तुत फिल्म में विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तापसी ने एक साक्षात्कार में कहा था कि यह फिल्म आनंद एल.राय और अनुराग कश्यप जैसे फिल्मकारों की अलग-अलग दुनिया का बहुत अच्छा मिश्रण है। यह पहली बार है जब अभिषेक, तापसी और विक्की के साथ काम कर रहे हैं। लंबे अर्शे से अभिषेक सिल्वर स्क्रीन पर वासपी कर रहे हैं। आखिरी बार उन्हें 2016 में ‘हाउसफुल 3’ में देखा गया था। हालांकि वो एक मल्टिस्टारर फिल्म थी। अब देखना होगा अभिषेक की ये फिल्म कितना अच्छा बिजनेस कर पाती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.