युवाओं के लिए विशेष योजना लेकर आ रहा है अभ्युदय : डॉ विभय कुमार झा

मधुबनी। स्वयंसेवी संस्था अभ्युदय मिथिला के युवाओं के सर्वांगीण विकास पर नई योजना लेकर आ रहा है। अभ्युदय के अध्यक्ष डॉ विभय कुमार झा ने बताया कि बीते कई साल से हम मिथिला के युवाओं पर फोकस कर रहे हैं। यहां के युवाओं को किसी कॉलेज अथवा प्रोफेशनल कोर्स में नामांकन में दिक्कत आ रही हो, तो हम उनकी मदद को आगे आएंगे। इसके लिए हम जल्द की एक सहायता डेस्क बना रहे हैं।

हाल ही में मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरिवंद कुमार वर्मा से मुलाकात की गई। अभ्युदय के अध्यक्ष डॉ विभय कुमार झा ने बताया कि हमने मधुबनी जिले के युवाओं को लेकर जिलाधिकारी से बात की। साथ ही अभ्युदय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हमारे कार्यों को सराहा और कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग और हर तबके के लिए है।

विभय कुमार झा ने बताया कि अभ्युदय मधुबनी जिले में हर प्रखंड और गांव तक पहुंच बनाएगी। वहां युवाओं को जागरूक करेगी, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में कई युवा करियर के मामले में सही निर्णय नहीं ले पाते हैं। इसलिए हम इसके लिए हेल्प डेस्क बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.