‘एआई’ बनेगा आपका निजी क्रिकेट कोच, कबुनी ने बदली ट्रेनिंग की पूरी परिभाषा

मुंबई : मुंबई में लॉन्च हुए ‘एआई’-संचालित स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ‘कबुनी’ ने क्रिकेट प्रशिक्षण की पारंपरिक सीमाओं को तोड़ते हुए एक नई शुरुआत की है। यह प्लेटफॉर्म खिलाड़ियों को कहीं भी, कभी भी विश्वस्तरीय कोचिंग उपलब्ध कराने का दावा करता है। सौरव गांगुली, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स और श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को ‘सुपर कोच’ के रूप में जोड़कर कबुनी ने तकनीक और खेल के मेल से प्रतिभा निखारने का अनूठा मॉडल पेश किया है।
कबुनी का स्वामित्व वाला ‘एआई’ इंजन ‘प्ले ओएस ’ खिलाड़ियों के फुटवर्क, बैलेंस, टाइमिंग और तकनीकी पहलुओं का रियल-टाइम विश्लेषण कर तुरंत फीडबैक देता है। इसका उद्देश्य उन सुविधाओं को आम खिलाड़ियों तक पहुंचाना है, जो अब तक केवल बड़ी क्रिकेट अकादमियों में उपलब्ध थीं।
कबुनी के संस्थापक निमेश पटेल कहते हैं, “भारत में कई युवा क्रिकेटरों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग तक पहुंच सबसे बड़ी चुनौती है। कबुनी इसी स्थिति को बदलने के लिए बनाया गया है।”
उन्होंने आगे कहा, “भारत हमारी शुरुआत है। हम खेलों के भविष्य के लिए ऐसा मॉडल बना रहे हैं जो वैश्विक स्तर पर विस्तार कर अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।” ‘डू यू वांट टू प्ले फॉर ए लीजेंड?’ अभियान के जरिए कबुनी अब देशभर के युवा खिलाड़ियों को अपने क्रिकेटिंग सपनों को नई उड़ान देने का मंच भी प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.