गुवाहाटी में होगी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

गुवाहाटी । गुवाहाटी में लगभग नौ वर्ष बाद आगामी 29 नवम्बर से अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के सात देश हिस्सा लेंगे। जिसमें मुख्य रूप से भारत, मालद्वीप, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश के साथ ही अफगानिस्तान के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। दूसरी ओर आगामी 12 दिसम्बर से गुवाहाटी में जूनियर मांडलिक बैडमिंटन प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। 18 दिसम्बर तक चलने वाली यह प्रतियोगिता असम बैडमिंटन संस्था की ओर से आयोजित की जा रही है। इसकी जानकारी असम बैडमिंटन संस्था के एक पदाधिकारी ने दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.