सबसे बड़ा फूल है रेफलिसिया

आज बताती हूं वल्र्ड  बिगेस्ट फलावर के बारे में। यह फूल बड़ा और सबसे ज्यादा वजन वाला है। इसका नाम है रेफलिसिया। इसका व्यास साढ़े तीन फुट और वजन बारह किलो होता है। यह जावा के उत्तरी जंगलों में पाया जाता है। रेफलिसिया एक पौधा परजीवी है जो अपना भोजन दूसरे पौधों से प्राप्त करता है। इसका तना सफेद रंग का होता है, जो भूमि की ऊपरी सतह पर कुछ दूर जाकर फूल का रूप धारण करता है। इस फूल में पत्तियां नहीं होती।

यह फूल साल के कुछ महीने ही ब्लूम करता है। यह फूल अक्तूबर में खिलना शुरू होता है और मार्च तक इसमें फूल आते हैं। इस फूल के रंग आपको जरूर अटक्क्ट करेंगे। यह फूल केसिरया आसमानी और सफेद रंग का होता है। नर और मादा फूलों की संरचना लगभग एक जैसी ही होती है। पूरा फूल दल चक्रों के पांच खंडों में होता है। दल चक्र के बीच में प्यालीनुमा पुष्पनाल होती है जो आधार पर अंडाशय से जुड़ी होती है। नर फूल में पुष्पमाल एक ठोस रचना होती है जिसके ऊपरी सिरे पर एक चैड़ी कोर प्लेट होती है। प्लेट के किनारे पर परागकोष होते हैं। यह फूल लगभग एक हफ्ते तक तरोताजा खिला रहता है। इसकी बेहतरीन खुशूब से जंगल महक उठता है। रंग-बिरंगी तितलियों के दलों को बरबस ही यह फूल अपनी ओर आकृषित करता है। गोलू, इस जानकारी को सिर्फ पढ़कर भूलना नहीं।  इसे माइंड मेमोरी में सेव कर लो। ऐसी जानकारियां मेरे गोलू को बना देंगी इंटेलिजेंट।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.