बिहार विधान परिषद अध्यक्ष ने की अभ्युदय की सराहना

पटना। बिहार विधान परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अवधेश नारायण सिंह से आज स्वयंसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभय कुमार झा ने शिष्टाचार मुलाकात की। अध्यक्ष के आवास पर करीब आधे घंटे के मुलाकात के दौरान कई विषयों पर बात हुईं। इस मुलाकात में विधान परिषद अध्यक्ष के द्वितीय सुपुत्र प्रशांत रंजन भी थे। घरेलु माहौल में आत्मीय बातचीत हुई।

अभ्युदय के राष्ट्ीय अध्यक्ष श्री विभय कुमार झा ने कहा कि हमारी संस्था जो मिथिला सहित पूरे बिहार में सामाजिक कार्य कर रही है, हमने इसकी जानकारी सभापति महोदय को दी। उन्होंने अभ्युदय की सराहना की। सभापति महोदय ने कहा कि जब युवा सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हैं, तो समाज का सकारात्मक विकास होता है। उन्होंने हमें राज्य के हर क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। विभय कुमार झा ने कहा कि हमें बेहद खुशी हुई कि उन्हें पहले से ही अभ्युदय के कार्यों की जानकारी थीं। उन्होंने हमसे कहा कि काॅरपोरेट का अनुभव और सामाजिक कार्य करने की आपकी प्रेरणा मिथिला और राज्य के लिए हितकारी होगा। हमारा आशीष सदैव आप जैसे युवाओं के साथ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.