संगीता के परिवार को दिलाएंगे आर्थिक सहायता : संजीव झा

नई दिल्ली। बुराड़ी के संत नगर में हुई गैंगवार में संगीता की असमायिक मौत हो गई। उनका परिवार आर्थिक विपन्नता की स्थिति में है। उस परिवार को आर्थिक सहायता के लिए बुराड़ी के विधायक संजीव झा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है और उम्मीद जताई है कि पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये की सहायता राशि मिल सकती है।
विधायक संजीव झा ने कहा कि चार दिन पहले संतनगर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फायरिंग में मेरी विधानसभा स्थित संतनगर निवासी संगीता जी का अस्मिक निधन हो गया था। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मैंने मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर इस घटना से अवगत भी करवाया था और मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रु की सम्मान राशि की मांग की है। उन्होंने कहा कि जैसा मुझे मुख्यमंत्री की से आश्वासन मिला है, उम्मीद है कि जल्द ही अरविन्द जी पीड़ित परिवार से मिलकर सहायता राशि उपलब्ध करवाएंगे।


विधायक के इस मानवीय पहल को क्षेत्रीय जनता सराह रही है। आप कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह का कहना है कि हमारे विधायक ने जिस प्रकार से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और उम्मीद जताई है, सही मायने में ऐसी ही होती है जनता की सरकार।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.