छठ पूजा पर्यावरण सुरक्षा के लिए भी योगदान देने का मौका  


नई दिल्ली ।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में पूर्वांचल मोर्चा एवं उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज दूसरा पुश्ता सोनिया विहार पर यमुना किनारे बनाये जा रहे छठ पूजा घाट पर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। श्री तिवारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने यमुना के रिवर बैड क्षेत्र में काम कर रहे पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाईकर्मियों के साथ सहयोग किया और एक बड़े क्षेत्र में लगभग दो घंटे के श्रमदान से 8 ट्रक कूड़ा इत्यादि हटाया।  5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला सोनिया विहार का यह छठ पूजा घाट दिल्ली के सबसे बड़े घाटों में से एक है और श्री तिवारी ने इसकी स्वच्छता का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलवाया।श्रमदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुये श्री मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अगले तीन दिन तक दिल्ली के विभिन्न घाटों में निगमकर्मियों को स्वच्छता में सहयोग देंगे और दो दिवसीय पूजा के दौरान प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा कैम्प भी लगायेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि छठ पूजा मात्र एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि यह पर्यावरण सुरक्षा के लिए भी योगदान देने का मौका है।  छठ व्रती पहले घाट को स्वयं साफ करते हैं और फिर यह भी ध्यान रखते हैं कि पूजा सामग्री ऐसी हो जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान न हो।  हमें इन पर्वों का उपयोग यमुना की सफाई का संकल्प पूर्ण करने के लिए करना चाहिये।    इस अवसर पर भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट, मंत्री श्री गजेंद्र यादव, मोर्चा मंत्री श्री नीरज तिवारी, मीडिया संपर्क विभाग के प्रमुख श्री नीलकांत बख्शी, उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष श्री अजय महावर, महामंत्री श्री भंवर सिंह, निगम पार्षद श्री राजकुमार बल्लन, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री सत्यपाल सिंह, श्रीमती सुषमा मिश्रा, श्री वीर सिंह पंवार, श्रीमती कुसुम तोमर, श्री के के अग्रवाल, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह मोंटी, मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और निगम कर्मचारियों ने श्रमदान में भाग लिया।  प्रदेश भाजपा मीडिया टीम सदस्य श्री आनंद त्रिवेदी ने आज के श्रमदान कार्यक्रम को संयोजित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.