आओ भाजैं सारे : राजेंद्र सिंह टोंक

नई दिल्ली । स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवनशैली के लक्ष्य को ध्यान में रखकर चौपाल संस्था लगातार गांवों में कार्य कर रही है। इसी कड़ी में 19 नवंबर को सोनीपथ के बंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी मुरथल से चौपाल मैंराथन 2017 का आयोजन किया है। इस खास मैराथन में दिल्ली से नामी गिरामी डॉक्टर के साथ कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगीं. जिसमें विश्व स्तर ओलंपिक, एशियन गेम्स के खिलाड़ी भी होंगे। चौपाल के चेयरपर्सन डॉ राजेंद्र सिंह टोंक ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह आयोजन आम आदमी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए किया गया है। ऐसे आयोजन प्रत्येक वर्ष किए जाते हैं। जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं। इस बार भी यह आयोजन रविवार 19 नवंबर को हो रहा है। जो सुबह सात बजे प्रांरभ होगा। डॉ आर सी टोंक ने कहा कि चौपाल संस्था लगातार गांवों में कैंप करती है। जिसमें हजारों ग्रामवासी लाभ ले रहे हैं। प्रत्येक रविवार को दिल्ली से नामी गरामी डॉक्टर आते हैं और अपनी सेवा निःशुल्क देते हैं। जिसका फायदा ग्रामवासी ले रहे हैं।
डॉक्टर टोंक ने बताया कि इस बार जो चौपाल मैऱाथन 2017 का आयोजन किया गया है इसमें 14 साल से ऊपर के पुरुषों के लिए प्रथम पुरस्कार 51000 रु. का रखा गया है। 14 साल से ऊपर महिलाओं के लिए पांच किमी के लिए प्रथम पुरस्कार 25000 रु रखा गया है वहीं 40 से 60 साल तक महिला व पुरुष के लिए 11000 रुपए की पुरस्कार राशि रखी गई है। 60 साल से ऊपर के महिला व पुरुष के लिए प्रथम पुरस्कार 5100 रुपए की राशि रखी गई है। इसके अलावा 10 विजेताओं को अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस ओपन रेस के लिए रजिस्ट्रेशन अभी चल रहा है जो 17 नवंबर तक चलेगा।
गौरतलब है कि डॉ राजेंद्र सिंह टोंक की संस्था चौपाल विगत 12 वर्षों से लगातार गांवों में निःशुल्क सेवा प्रदान कर रही है। जिनका मिशन ही है स्वस्थ वातावरण स्वस्थ जीवन शैली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.