पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी लगा कर्फ्यू

चंडीगढ़। केंद्र शासित चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोमवार को शहर में कर्फ्यू लगा दिया। कुछ घंटे पहले ही पंजाब सरकार ने पाबंदियों की घोषणा की थी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक वी. पी. सिंह बदनोर ने सोमवार की मध्य रात्रि से अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लागू करने का निर्णय किया है। इसने कहा कि कर्फ्यू लगने के साथ ही सभी निवासियों के लिए घर के अंदर ही रहना अनिवार्य है। चंडीगढ़ में अभी तक कोरोना वायरस के सात मामले सामने आए हैं। इससे पहले पंजाब सरकार ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.