Delhi News : हिंदू नववर्ष पर वंदे भारत अभियान की शुरुआत

 

नई दिल्ली।आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत इंद्रप्रस्थ संजीवनी ने हिंदू नववर्ष के अवसर पर वंदे भारत अभियान की शुरुआत करते हुए नारायणा में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष डॉ संजीव अरोड़ा गंगापुत्र ने बताया कि इंद्रप्रस्थ संजीवनी चैत्र नवरात्र को अमृत महोत्सव के साथ जोड़कर भारत माता के नाम पर वंदे भारत अभियान चला रही है। इसके अंतर्गत दिल्ली में जगह जगह जरूरतमंद लोगों को भोजन, फल, गंगाजल, मास्क सैनिटाइजर, सैनिटरी पैड्स, स्वास्थ्य किट इत्यादि बांटे जाएंगे। इसकी शुरुआत नारायणा विहार से नसीम अख्तर के नेतृत्व में की गई। जहां पर कई प्रकार के फल वितरण किए गए। डॉ अरोड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम दिल्ली में जगह-जगह नौ दिनों तक चलाया जाएगा। सरदार आर पी सिंह ने इस मौके पर संस्था को बधाई देते हुए कहा कि संस्था ऐसे परोपकारी कार्य कई वर्षों से कर रही है। भविष्य में भी ऐसे ही कार्य करते रहने की मां भगवती इन्हें शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.