Diwali 2021 : प्रदूषण मुक्त दीपावली के लिए बच्चों ने दीये जलाने का लिया संकल्प

 

नई दिल्ली। दीपावली के अवसर पर प्रदूषण-मुक्त दिवाली मनाने के संकल्प के साथ ओम फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष सूर्यपुत्री रश्मि मल्होत्रा ने सेवा बस्तियों की झुग्गियों में घर-घर जाकर दीये वितरित किए। इस दौरान उन्होंने ओम पाठशाला के बच्चों को दीपावली का महत्व समझाते हुए कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश
की जीत का पर्व है। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। इसलिए हम सभी को न सिर्फ घर में दीया जलाना चाहिए, वरन अपने मन के भीतर भी सत्य रूपी दीया जलाना चाहिए, ताकि मन के भीतर असत्य एवं अन्य बुराइयों रूपी अंधेरा मिट जाए। उन्होंने इस दौरान बच्चों को केवल दीया जलाकर दीपावली मनाने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि भारत सहित पूरी दुनिया पर्यावरण संकट के दुष्परिणाम झेल रही है। पूरी दुनिया के नेता ग्लासगो में जलवायु संकट सुलझाने में लगे हुए हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी ओर से प्रदूषण न फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.