खूबसूरती और काबिलियत को साबित करने के लिए ही भारत में पहली बार डी.एल.के. पब्लिकेशन द्वारा प्रस्तुत ईवा इंडिया 2017 का आयोजन किया गया है। यह एक सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसमें संपूर्ण भारत की खूबसूरत लड़कियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिष्ठित खिताब शामिल हैं। मसलन जैसेमिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस ब्यूटीफुल बॉडी, मिस ट्यूरिज्म,मिस कंगेनियल इत्यादि। यह प्रतियोगिता दिल्ली के होटल पिकाडिली में हुई। इसमें ईवा दिल्ली 2017 पहले स्थान पर (मिताली ), दूसरे स्थान पर (दिव्यांशी ) और तीसरे स्थान पर दो विजेताओं को चुना गया। चारों ही विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए ईवा इंडिया 2017 की डायरेक्टर रजनी कालरा ने कहा कियह सिर्फ सौंदर्य प्रतियोगिता ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा कदम है जो उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आकर दुनिया को अपनी काबिलियत दिखाने का एक मौका देता है। साथ ही अपनी एक पहचान बनाने में मदद करता है।