नई दिल्ली : वंदेमातरम के 150 साल पूरे होने पर इसकी रचना करने वाले लेखक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की याद में रेनेसां ऑफ आनंदमठ और नेता जी सुभाषचंद्र बोस के जीवन को दर्शाती प्रदर्शनी का शुभारंभ सरोजनी नगर में शुक्रवार को किया गया। विनय नगर बंगाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी की औपचारिक शुरूआत एनबीसीसी के चेअरमैन और प्रबंध निदेशक डॉ केपी महादेवस्वामी द्वारा किया गया।
नेता जी के जीवन से प्रभावित पृथ्वीशदास गुप्ता ने गहन अध्ययन और शोध के बाद नेता जी सुभाषचंद्र बोस की चीजों को 32 साल पहले जुटाना शुरू किया, इसके लिए उन्होंने कई देशों से संपर्क भी साथ, पृथ्वीशदास गुप्ता लंदन के कलेक्टर से नेता जी की यूनिफार्म पर लगे ब्रोंज और 13 पैरामिलिट्री अवार्ड भी ले आएं, जोकि देश के लिए एक दुर्लभ धरोधर है, इस दुर्लभ संकलन के लिए पृथ्वीशदास गुप्ता ने स्ट्रगल ऑफ इंडिया और द स्प्रिंग ट्राइगर जैसी किताबें भी पढ़ी।
प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर सीपीडब्लूडी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ सजल मिश्रा, दिल्ली सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव शुभांकर घोष सहित विनय नगर बंगाली सीनियर सेकेंड्री की प्रधानाचार्या दीप्ति सिंह करकोटिया सहित अध्यापक गण और स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।

