Fabelle ने चॉकलेट और संगीत के संगम से पेश किया ‘नवरस’ कलेक्शन

 

मुंबई। लक्जरी चॉकलेट ब्रांड Fabelle ने ITC संगीत रिसर्च एकेडमी (SRA) के सहयोग से भारतीय संगीत और चॉकलेट के अनूठे संगम पर आधारित ‘नवरस कलेक्शन’ पेश किया है। इस कलेक्शन में भारतीय परंपरा में वर्णित नौ भावनाओं को नौ अलग-अलग हस्तनिर्मित प्रालिन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
Fabelle के मास्टर चॉकलेटियर्स ने शृंगार, हास्य, करुण, रौद्र, वीर, भयानक, बीभत्स, अद्भुत और शांत रस को अलग-अलग स्वाद, बनावट और आकार के जरिए चॉकलेट का रूप दिया है। वहीं, ITC संगीत रिसर्च एकेडमी के कलाकारों ने इन्हीं भावनाओं से प्रेरित होकर नौ मौलिक संगीत रचनाएं तैयार की हैं। कलेक्शन के साथ दिए गए QR कोड को स्कैन कर ग्राहक इन संगीत रचनाओं को सुन सकते हैं।
ITC लिमिटेड के फूड्स डिवीजन के वाइस प्रेसिडेंट एवं बिजनेस हेड सुभाष बालर ने कहा कि नवरस कलेक्शन के जरिए Fabelle ने भावनाओं को स्वाद, बनावट और आकार के माध्यम से चॉकलेट में व्यक्त करने का प्रयास किया है। वहीं, शरदिंदु दत्ता ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत और चॉकलेट के माध्यम से एक ही भावना को दो अलग-अलग इंद्रिय अनुभवों के जरिए प्रस्तुत किया गया है।
Fabelle का नवरस कलेक्शन 2,395 रुपये की कीमत पर चुनिंदा Fabelle बुटीक और ऑनलाइन चैनलों पर उपलब्ध होगा।
कंपनी के अनुसार, शृंगार रस को दिल के आकार की रूबी चॉकलेट और एक्वा रोज़ के संयोजन से तैयार किया गया है, जबकि रौद्र रस को तीसरी आंख से प्रेरित आकार, डार्क चॉकलेट, एंचो चिली और कैंडिड मैंगो के साथ पेश किया गया है। वीर रस में 70 प्रतिशत डार्क चॉकलेट और मैकाडामिया का इस्तेमाल किया गया है। शांत रस में सफेद गुलाब से प्रेरित आकार के साथ अकैशिया हनी और मिल्क चॉकलेट मूस का संयोजन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.