वाशिंगटन। हाल ही में किए गए एक शोध में कहा गया कि 45 की उम्र में पहुंचने पर महिलाएं खुद को दुनिया में खोया सा महसूस करती हैं। उन्हें लगता है कि अब उनका आकर्षक कम हो रहा है, इसलिए पुरुष उन पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि यही अनुभव पुरुषों को 47 की उम्र में होता है। हार्ले स्ट्रीट कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर जूलियन डी सिल्वा द्वारा 2000 महिलाओं और पुरुषों पर किए गए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। सर्वे के दौरान दो तिहाई से अधिक महिलाओं ने कहा कि 40 की उम्र पर पुरुष उनकी तरफ कम आकर्षित होने लगते हैं, जबकि 45 की उम्र तक आकर्षण में यह गिरावट और बढ़ जाती है। वहीं 46 फीसदी महिलाओं ने कहा कि काश फिर से 20 से 30 की उम्र में वापस पहुंच कर आनंद उठा पाते। 4
3 फीसदी महिलाओं ने कहा कि सफेद बाल, चेहरे पर आईं झुर्रियों जैसे उम्र बढ़ने के संकेत आकर्षण को कम करते हैं। पुरुषों को 47 की उम्र में लगता है कि अब वे आकर्षक नहीं रहे, महिलाएं उनकी तरफ ध्यान नहीं देती हैं। सर्वे में शामिल 45 वर्ष की महिला हस्तियों में हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनीथ पाल्ट्रो, कैमरून डायज और थैंडी न्यूटन भी शामिल रहीं। जबकि उम्र बढ़ने के प्रभाव को महसूस करने वाले पुरुषों में हॉलीवुड अभिनेता मैट डेमन, इवान मैकग्रेगर और डेविड टेनेंट आदि भी शामिल रहे। लंदन में ह्यएडवांस्ड फेशियल कॉस्मेटिक एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटरह्ण के डॉ. डी सिल्वा ने कहा कि चाहे हम इसे पसंद करें या नहीं, लेकिन यह स्थिति महिला-पुरुष दोनों में पचास के दशक में आती ही है।