पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने धानुका ग्रुप के स्कूल को आम लोगों को समर्पित किया

सालासर।  राजस्थान के चुरू ज़िले में सालासर बालाजी मंदिर के लिए विख्यात सालासर कस्बे में आज भारत के 14वें राष्ट्रपति महामहिम श्री राम नाथ कोविंद ने श्रीमति त्रिवेणी धानुका हायर सैकण्डरी आदर्श विद्या मंदिर को स्थानीय लोगों को समर्पित किया। रामनाथ कोविंद ने भारत के 14वें राष्ट्रपति ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘शिक्षा का हमारे जीवन में अमूल्य योगदान है। इसके लिए बेहतर संसाधन जरूरी है। छोटे शहर या गांव.कस्बों में अगर शिक्षा का मंदिर शुरू होता है तो वहां के बच्चों का भविष्य उनके परिवार समाज और देश के उत्थान में सहायक होता है। सालासर धाम में चिरंजीलाल धानुका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रीमती त्रिवेणी देवी धानुका आदर्श विद्या मंदिर का शुभारंभ यहां के बच्चों को काबिल बनाने के साथ एक अच्छा इंसान भी बनाएगा।“ उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, ‘‘हमारी नई शिक्षा नीति विभिन्न आयामों और प्रयोगों से ओत-प्रोत है, जो 21वीं सदी की आकांक्षाओं के अनुरूप है। यह ज्ञान व राष्ट्रप्रेम के साथ देश को आगे ले जाने में सक्षम होगा।“

कैलाश चौधरी, केंद्रीय कृषि एवं कल्याण राज्यमंत्री भारत सरकार ने कहा, ‘‘देश के अंदर कहीं भी आदर्श विद्या मंदिर छात्र छात्राओं को राष्ट्रवाद देश प्रेम शिक्षा और संस्कार का संदेश देता है। सालासर धाम में श्रीमती त्रिवेणी देवी धानुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर की स्थापना बेहद गौरव का विषय है। धानुका परिवार ने यहां एक शिक्षा का मंदिर दिया है जो हमारे भारत के भविष्य को संवारेगा।“

स्कूल का निर्माण धानुका ग्रुप द्वारा उनके कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किया गया है। इस अवसर पर श्री आर.जी. अग्रवाल चेयरमैन, धानुका ग्रुप ने कहा, ‘‘सालासर धाम को प्रसिद्ध बालाजी मंदिर के लिए जाना जाता है। यह ऐसा स्थान है जहां लोगों की अपार आस्था है, लोग अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए यहां प्रार्थना करते है। हमारे लिए स्कूल का लोकार्पण एक ऐसा अवसर है, जो हमें भगवान बालाजी का आशीर्वाद पाने का अवसर देता है। विद्या भारती के सिद्धान्तों से प्रेरित आदर्श विद्या मंदिर छात्रों को शिक्षा का समग्र अनुभव प्रदान करता है, उन्हें देशभक्ति, भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के प्रति स्नेह की शिक्षा देता है। यह संस्थान छात्रों के आध्यात्मिक विकास को सुनिश्चित कर उन्हें महान राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए तैयार करता है।’’

इस अवसर पर मौजूद गणमान्य दिग्गजों में मंत्री, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। इन सभी ने सालासर के पावनधाम में श्रीमति त्रिवेणी देवी धानुका हायर सैकण्डरी आदर्श विद्या मंदिर की स्थापना के लिए धानुका ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त किया।

अनुराधा पोड़वाल जी द्वारा भजन गायन लोकार्पण समारोह का आकर्षण केन्द्र बन गया।

सालासर में समर्पित यह स्कूल हायर सैकण्डरी स्कूल है, जहां नर्सरी से लेकर 11 वीं तक की कक्षाएं होंगी। 1000 छात्रों की क्षमता वाले इस स्कूल में वर्तमान में 580 छात्र (320 लड़के और 260 लड़कियां) नामांकित किए गए हैं । 4 बीघा (7586 वर्गमीटर) क्षेत्रफल में बने इस स्कूल में 37 स्टाफ सदस्य हैं, इनमें से 27 अध्यापक हैं। यहां एयर कंडीशन्ड कम्प्यूटर लैब भी है, जहां 20 कम्प्यूटर और मल्टीमीडिया सुविधा से युक्त एक कॉन्फ्रैन्स हॉल है।

समूह के दो और स्कूल इसी ज़िले में हैं। एक स्कूल का नाम दुर्गाप्रसाद धानुका कन्या आदर्श विद्यालय मंदिर है जो पास ही के रत्नत्नगढ़़ कस्बे में स्थित है। लड़कियों के इस स्कूल की क्षमता 700 छात्रों के बराबर है, जहां 614 छात्राएं चैरिटेबल शिक्षा से लाभान्वित हो रही हैं। यहां 33 स्टाफ सदस्य हैं, जिनमें से 29 अध्यापक हैं।

चुरू ज़िले के इसी रत्नगढ़ कस्बे में ऋषिकुल रोड़ पर स्थित तीसरे स्कूल ‘चिंरजीलाल धानुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदर में 811 छात्र हैं। नर्सरी से 12वीं कक्षा के लिए निर्धारित यह स्कूल लड़कों के लिए है। 10 बीघा में बने इस स्कूल में 7 बीघा का खेल का मैदान है, यहां एक समय में अधिकतम 1000 छात्र पढ़ सकते हैं। वर्तमान में यहां 48 स्टाफ सदस्य हैं, दो एयर कंडीशन्ड कम्प्यूटर लैब हैं जहां 50 कम्प्यूटर हैं। इसके अलावा योग, खेल एव अन्य पाठ्येत्तर सुविधाएं भी हैं। स्कूल के छात्र अकादमिक एवं खेल दोनों क्षेत्रों में राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर अच्छा प्रदर्शन दे रहे हैं।

चैरिटेबल स्कूलों के अलावा धानुका ग्रुप अन्य परोपकारी क्षेत्रों जैसे पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं मानवता में भी सक्रिय रहा है तथा कृषि एव अन्य आर्थिक गतिविधियों में जल के स्थायी उपयोग के बारे में जागरुकता बढ़ाता रहा है। ग्रुप ने जल संरक्षण के लए एक विशेष अभियान ‘खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में’ भी शुरू किया था। इसके अलावा जुगलपुरा, देवीपुरा (सीकर ज़िले), मेनपुरा की ढाणी और संकोतरा (जयपुर ज़िले) राजस्थान में बांधों के निर्माण द्वारा वर्षा जल संचयन में योगदान दे रहा है। ग्रुप अपने अभियान ‘इंडिया का प्रणाम, हर किसान के नाम’ के माध्यम से देश के किसानों को सम्मान भी प्रदान करता है।

इस अवसर पर माननीय एम के धानुका, राहुल धानुका; डॉ राजवीर शर्मा, चेयरमैन, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, दिल्ली रीजनल चैप्टर; राम विलास शर्मा, पूर्व हरियाणा मंत्री, चुरू के एमपी राहुल केसवन; मदन लाल प्रजापत, अध्यक्ष, आदर्श शिक्षा संस्थान, चुरु; और अवनीष भटनागर, महामंत्री, विद्या भारती तथा अन्य गणमान्य दिग्गज भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.