नई दिल्ली: गोल्डन ग्रोथ फंड (GGF) ने आज ₹101 करोड़ की एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) के साथ अपने पहले अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) को अंतिम रूप से बंद करने (Final Close) की घोषणा की। यह फंड एक कैटेगरी-II का रियल एस्टेट केंद्रित अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) है, जो मुख्य रूप से दक्षिण दिल्ली के प्राइम मार्केट में निवेश करता है। इस फंड को सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया था, और मार्च 2026 तक इसकी एनएवी (NAV) बढ़कर 160.9 हो गई है, जो कि 61% की वृद्धि दर्शाती है। लॉन्च के बाद से फंड ने 47% का वार्षिक आईआरआर (IRR) दिया है।
GGF ने दक्षिण दिल्ली के तीन उच्च-विकास वाले क्षेत्रों आनंद निकेतन, नीति बाग और गुलमोहर पार्क में रणनीतिक निवेश किया है। यह निवेश भारत के सबसे प्रतिष्ठित आवासीय क्षेत्रों में से एक की रियल एस्टेट क्षमता को बेहतर ढंग से उपयोग में लाने की उसकी रणनीति के अनुरूप है।
आनंद निकेतन परियोजना लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है और इसकी डिलीवरी वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही में अपेक्षित है। नीति बाग परियोजना 20 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और इसकी डिलीवरी वित्त वर्ष 2027-28 की तीसरी तिमाही में होने की संभावना है। तीसरी परियोजना गुलमोहर पार्क में हाल ही में अधिग्रहित की गई है और वहां निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
150 से अधिक सफल परियोजनाओं को पूरा कर चुकी लिस्टेड रियल एस्टेट डेवलपर ‘ग्रोवी इंडिया लिमिटेड’ (Grovy India Ltd), इन तीनों परियोजनाओं के लिए डेवलपमेंट पार्टनर है।
गोल्डन ग्रोथ फंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अंकुर जालान ने कहा, “हमारे पहले फंड का फाइनल क्लोज होना गोल्डन ग्रोथ फंड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह संस्थागत रियल एस्टेट निवेशों में निवेशकों के बढ़ते विश्वास और क्षेत्र में आकर्षक अवसरों की पहचान करने की हमारी क्षमता को दर्शाता है। हम बेहतर जोखिम-समायोजित प्रतिफल सुनिश्चित करने के लिए पूंजी का विवेकपूर्ण निवेश जारी रखेंगे। दक्षिण दिल्ली के रियल एस्टेट बाजार में मजबूत मांग को देखते हुए, AIF आगामी विकास चक्र के लिए पर्याप्त वित्तपोषण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
फंड की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण दिल्ली का रियल एस्टेट बाजार बेहतर प्रदर्शन जारी रखे हुए है। वर्ष 2026 की पहली तिमाही में लग्जरी फ्लोर संपत्तियों की कीमतों में साल-दर-साल (YoY) आधार पर 32 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई।
फंड की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की पहली तिमाही में लक्जरी फ्लोर्स की कीमतों में 32% तक की सालाना (YoY) वृद्धि के साथ दक्षिण दिल्ली का प्रदर्शन शानदार बना रहा। रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि 2026 की पहली तिमाही (Q1) में कीमतों की वृद्धि के मामले में कैटेगरी बी कॉलोनियों ने कैटेगरी ए कॉलोनियों को पीछे छोड़ दिया। कैटेगरी बी की कॉलोनियों में 23-32% के बीच वृद्धि देखी गई, जबकि कैटेगरी ए में यह 14-22% रही।
हालांकि, मूल्य (Value) के संदर्भ में, कैटेगरी ए में फ्लोर्स की कीमत ₹19.5 करोड़ से ₹40 करोड़ के बीच है, जबकि कैटेगरी बी की कॉलोनियों में यह ₹10.65 करोड़ से ₹16.5 करोड़ के बीच है।
अंकुर जालान ने आगे कहा, “GGF एकमात्र ऐसा फंड है जो विशेष रूप से दक्षिण दिल्ली के रियल एस्टेट बाजार पर केंद्रित है। यही हमें दक्षिण और लुटियंस दिल्ली के विशाल रियल एस्टेट परिदृश्य में ‘फर्स्ट मूवर एडवांटेज’ प्रदान करता है।”
दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दिल्ली की सभी कॉलोनियों को आठ श्रेणियों A, B, C, D, E, F, G और H में विभाजित किया है। संपत्तियों के सर्किल रेट, संपत्ति कर और पंजीकरण के लिए स्टांप शुल्क इन्हीं श्रेणियों के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं।
श्रेणी-A और B की प्रमुख कॉलोनियों में मेफेयर गार्डन, पंचशील पार्क (N ब्लॉक), पंचशील पार्क (S एवं E ब्लॉक), साधना एन्क्लेव, आनंद निकेतन, वसंत विहार, शांति निकेतन, वेस्ट एंड, चाणक्यपुरी, गोल्फ लिंक्स, जोर बाग, सुंदर नगर, महारानी बाग, चिराग एन्क्लेव, ग्रेटर कैलाश (GK), ग्रीन पार्क, गुलमोहर पार्क और नीति बाग आदि शामिल हैं।

