गोल्फ फाउंडेशन की सफलता में जुड़ा एक और नया अध्याय


नई दिल्ली। गोल्फ फाउंडेशन ने अपने सातवें फंडरेजिंग वर्ष में 14 वीं ईवेंट आयोजित करके अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने वाले कई भारतीय गोल्फरों की मदद की है। इस बहुप्रतीक्षित कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में पूर्व क्रिकेटर बद्रीनाथ ने भी अपने गोल्फ कौशल का परीक्षण किया। गोल्फ फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित लूथरा ने कहा, “हम 20 वर्षों से कई युवा और नवोदित गोल्फरों की मदद कर रहे हैं। गोल्फ के खेल को चुनना आसान है, लेकिन इसमें टिके रहना एक बड़ी चुनौती है। यह देखकर खुशी होती है कि हमारे खिलाड़ी राशिद खान और ब्रांड एंबेसडर शुभंकर शर्मा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। राशिद का ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना निश्चित है और शुभंकर के भी इसमें  शामिल होने की संभावना है। कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं की मदद के लिए गोल्फ फाउंडेशन को 2017 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.