आज हो सकती है गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की घोषणा

नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग आज दोपहर बाद गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। भारत चुनाव आयोग आज दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा जिसमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के तारीख घोषित किए जाऐंगे।

गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला था। इस चुनाव में भाजपा ने 99 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में 79 सीटें गईं। वहीं 4 सीटों अन्य उम्मीदवार जीते थे।

हालांकि, दिल्ली में नगर निगम चुनाव का लेकर अभी संशय की स्थिति बनी हुई है। जिस प्रकार से हाल के दिनों में राजनीतिक दलों की सरगर्मी बढ़ी है, उसको लेकर यह उम्मीद भी है कि निकाय चुनाव की घोषणा भी जल्द ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.