लोगों को है भाजपा की नीतियों पर पूर्ण विश्वास

चंडीगढ़। हरियाणा के मुयमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देश के लोगों को भाजपा की कल्याणकारी नीतियों पर पूर्ण विश्वास है और दावा किया कि पार्टी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से सत्ता हथियाने एवं गुजरात में जबर्दस्त वापसी करने वाली है। देश के लोगों को भाजपा की कल्याणकारी नीतियों पर पूर्ण विश्वास है जिसके फलस्वरूप पार्टी ने देश के अधिकतम राज्यों में सरकारें बनाई हैं। मुयमंत्री ने कहा, हम हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाएंगे और गुजरात में जबर्दस्त वापसी करेंगे जहां विधानसभा चुनाव नतीजे 18 दिसंबर को घोषित होने जा रहे हैं। वह यहां से हिमाचल प्रदेश के परवानू जाने के लिए बस में सवार होने से पहले मीडियाकर्मियों से बाचतीत कर रहे थे। उनके साथ उनके कई मंत्रिमंडल सहयोगी भी थे। खट्टर से एक्जिट पोल के बारे में पूछा गया जिसमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा के जीतने का अनुमान लगाया गया है। मु यमंत्री अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परवानू में आज से शुरू हुए तीन दिवसीय चिंतन शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। चिंतन शिविर को पहाड़ों पर छुट्टी मनाने का बहाना और व्यर्थ कवायद करार देने पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार के कामकाज का जायजा लेने और हरियाणा के लिए भावी योजना तैयार करने के लिए आयोजित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.