हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किया नया माएस्ट्रो एज 125 ‘स्टील्थ’ एडिशन

नई दिल्ली। मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने नए माएस्ट्रो एज 125 स्टील्थ स्कूटर को पेश किया है। इस तरह, कंपनी ने युवाओं के लिए आकर्षक उत्पांद लाने पर अपना फोकस बरकरार रखा है और यह आगामी त्यो5हारी सीजन में उत्साहह का माहौल बनाने के लिए तत्पलर है।

माएस्ट्रो एज़ 125 स्टील्थ कंपनी के प्रीमियम स्कूटर पोर्टफोलियो में नया संकलन है और यह देशभर में हीरो मोटोकॉर्प की डीलरशिप्सस पर 72,950* रुपये की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होगा। नए माएस्ट्रो एज़ 125 स्टील्थ में तेज और अत्याधुनिक स्टांस है, जिसे नई समसामयिक डिजाइन सौंदर्य से और बेहतर बनाया गया है। पैरामीट्रिक पैटर्न, बेहतर सामग्री का उपयोग, शानदार एसेंट्स और एक्सक्लूसिव मैट ग्रे थीम स्कूटर को बेहतरीन अपील देती हैं। यह राइडर को प्रीमियम और शानदार राइडिंग अनुभव प्रदान करती हैं।

हीरो मोटोकॉर्प के हेड – सेल्स एवं आफ़्टरसेल्स, नवीन चौहान ने कहा, “हम नए माएस्ट्रो एज़ 125 स्टील्थ के साथ अपने फेस्टिव कैंपेन की शुरुआत करके काफी खुश हैं, जो इस श्रेणी में एक बेमिसाल उत्पाद है। हमारा स्कूटर ब्रांड माएस्ट्रो एज ग्राहकों में भी अत्यधिक लोकप्रिय है और यह नया संकलन ब्रांड के आकर्षण को और बढ़ाएगा। हम आने वाले हफ्तों में कई नए उत्पाद लॉन्च करने वाले हैं, जो बाजार में अपने युवा, प्रीमियम और तकनीक-केंद्रित छवि के साथ उत्साईह लेकर आयेंगे।”

माएस्ट्रो एज़ 125 स्टील्थ

प्रीमियम ‘स्टील्थ’ क्रेस्ट बैजिंग, कार्बन फाइबर की पट्टियां, सफेद टोन और अलग-अलग टोन की पट्टियां नए स्कूटर को एक आधुनिक और युवा लुक देते हैं। माएस्ट्रो एज 125 स्टील्थ एक्स क्लूुसिव मैट ग्रे थीम में उपलब्ध है। माएस्ट्रो एज 125 स्टील्थ ‘एक्ससेंस टेक्नोलॉजी’ के साथ 125सीसी बीएस-छह कॉम्प्लाइंट प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन के साथ आता है। यह 9 बीएचपी @ 7000 आरपीएम का पावर आउटपुट और 10.4 एनएम @ 55M आरपीएम का टॉर्क-ऑन-डिमांड देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.