आईबीएम तकनीक और प्लैटिनम हरियाली: वेव सिटी में रहने वालों ने कहा, ‘यहीं है असली सुकून’

गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्थित वेव सिटी आज दिल्ली-एनसीआर का सबसे पसंदीदा हाई-टेक और ‘फ्यूचर-रेडी’ स्मार्ट सिटी बन चुका है। लगभग 4,200 एकड़ में फैली यह प्री-सर्टिफाइड प्लैटिनम-रेटेड ग्रीन टाउनशिप आईबीएम (IBM) की स्मार्ट तकनीक और एईकॉम (AECOM) के मास्टर प्लान पर तेजी से विकसित हो रही है।

हजारों निवेशक अब यहां के स्थायी वासी बन गए हैं और नए निवेशकों के लिए यह जगह हॉट स्पॉट बन चुका है। वेव सिटी ने अपनी सुरक्षा और शहरी सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक एडवांस्ड इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) लॉन्च किया है, जिससे पूरी टाउनशिप में 24/7 सीसीटीवी निगरानी, स्मार्ट इलेक्ट्रिक ग्रिड और ऑटोमेटेड वॉटर मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं सीधे मोबाइल ऐप से संचालित हो रही हैं।

यहां रहने वाले निवासी बताते हैं कि 6.5 एकड़ का सेंट्रल पार्क हमारे परिवार की जान है। कंक्रीट के जंगल के बीच इतनी खुली और सुरक्षित जगह दिल्ली-एनसीआर में मिलना नामुमकिन है। वहीं एक अन्य निवासी एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी की तारीफ करते हुए कहते हैं कि वे मात्र 20 मिनट में बिना किसी जाम के नोएडा ऑफिस पहुंच जाते हैं।टाउनशिप के भीतर ही हाय-टेक वर्ल्ड स्कूल और पास में डीपीएस वेव सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान मौजूद हैं, जबकि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मनिपाल हॉस्पिटल जैसी मल्टी-स्पेशियलिटी सुविधाएं मिनटों की दूरी पर हैं।
रीयल एस्टेट के लिहाज से भी यहां प्रॉपर्टी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है। नए प्रीमियम प्रोजेक्ट्स जैसे SKA डिवाइन और गोर NYC के आने और जीडीए द्वारा फेज-2 के विकास को हरी झंडी मिलने के बाद मल्टी-स्टोरी फ्लैट्स के दामों में उछाल आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.