नई दिल्ली। इस्कॉन मन्दिर नई दिल्ली के नवीनीकरण समिति के वाईस चेयरमैन तथा हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति महिन्द्र शर्मा ने अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मन्त्री पदोन्नत किये जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी प्रदेश होने के नाते शिक्षा ,स्वास्थ्य तथा अन्य विकास और कल्याणकारी योजनाओं को दूर दराज ,दुर्गम ,जनजातीय एवं बर्फीले क्षेत्रो में रहने बाले लोगों तक पहुँचाने में जन संचार माध्यमों के उपयोग से सरकारी योजनाओ का सफल कार्यनबन्न किया जा सकता है। इस परिप्रेक्ष्य में सुचना और प्रसारण मन्त्रालय अहम भूमिका अदा कर सकता है क्योंकि अनेक सरकारी योजनाएं उचित जानकारी के अभाव में ही दम तोड़ देती हैं।
एक सवाल के जवाब में महिन्द्र शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के दुरूपयोग और समाज में जन संचार माध्यमों को ढाल बनाकर पिछले कुछ महीनो से जिस तरह सरकार के बिरुद्ध दुस्प्रचार चलाया जा रहा है उसमे अनुराग ठाकुर जैसे व्यक्तित्व को इस मंत्रालय का प्रभार देना अत्यंत महत्पूर्ण है। उन्होंने अनुराग ठाकुर से आकाशवाणी , दूरदर्शन आदि माध्यमों से हिमाचल की लुप्त हो रही बोलियों ,गीतों , पहाड़ी संस्कृति के संरक्ष्ण , सम्बर्धन के लिए हिमाचल प्रदेश में परियोजना स्बीकृत करने का अनुरोघ किया ताकि ग्रामीण स्तर के मेधाबी कलाकारों की प्रतिभा का अधिकतम दोहन किया जा सके और राज्य की कला सांस्कृति धरोहर को भाबी पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखा जा सके। उन्होंने अनुराग ठाकुर को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में शामिल किये जाने को ऐतिहासिक क्षण करार देते हुए कहा की इस से हर हिमाचली गौरन्वित महसूस कर रहा है