आईटीसी फूड्स ने ‘बी नेचुरल कोकोनट कोला’ पेश किया

नई दिल्ली। आईटीसी फूड्स ने ‘बी नेचुरल कोकोनट कोला’ नया पेय पदार्थ पेश किया, जिसमें नारियल पानी और कोला के स्वाद का संयोजन किया गया है। यह भारत में अपनी तरह का पहला ‘हाइड्रेटिंग कोला’ है। ‘बी नेचुरल कोकोनट कोला’ 250 मिलीलीटर के कैन में 60 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार, शुरुआती चरण में इसे दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता सहित प्रमुख महानगरों के रिटेल स्टोर तथा क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी के अनुसार, इस पेय में कैफीन और अतिरिक्त चीनी (एडेड शुगर) नहीं है तथा प्रति सर्विंग केवल नौ किलो कैलोरी है। इसे ‘रिफ्रेशिंगली सिंपल’ अवधारणा के तहत विकसित किया गया है।

आईटीसी फूड्स ने कहा कि हाल के वर्षों में ऐसे पेय पदार्थों की मांग बढ़ी है, जो अपेक्षाकृत हल्के हों और स्वाद के साथ स्वास्थ्य संबंधी अपेक्षाओं को भी पूरा करें। इसी उपभोक्ता रुझान को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह नया उत्पाद विकसित किया है।

आईटीसी लिमिटेड के फूड्स डिवीजन (डेयरी एवं बेवरेजेज) के वाइस प्रेसिडेंट एवं बिजनेस हेड विवेक कुक्कल ने कहा कि उपभोक्ता अब ऐसे विकल्प चाहते हैं, जो स्वाद के साथ सरल और बेहतर अनुभव भी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि नारियल पानी और कोला के स्वाद का यह संयोजन इसी सोच पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.