आंदोलन करना झामुमो का रहा है इतिहास : हेमंत सोरेन

दुमका। भाजपा सरकार इस राज्य को चारगाह मात्र समझती है। मूलवासी एवं आदिवासी समुदाय के लोगों के भावनाओं से खिलवाड़ किया। उक्त बातें 39वें झारखंड मुक्ति मोरचा के स्थापना दिवस पर दो फरवरी को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कई तरीकों से राज्य के आदिवासी एवं मूलवासी लोगों के जमीन हड़पने की चरणबद्ध योजना तैयार किया है। तीन वर्षो में भाजपा सरकार ने कई ऐसे निर्णय लिया है। जो वास्तिकता में योजनाएं धरातल पर लागू होता तो शायद अब तक यह राज्य लुट गया होता। कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो का इतिहास है, जब-जब ऐसे लोगों द्वारा राज्य में ऐसे आसामाजिक नजरें उपर उठी है, उनको कुचलने एवं नीचे करने का प्रयास पार्टी की है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार केवल विधवा अलाप करने में जुटी है। सरकार के सभी योजनाएं विफल साबित हुई है। इनके पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप है। हेमंत सोरेन ने मंच से नैतिकता के आधार पर भाजपा सरकार से इस्तीफे कि मांग की। इसके साथ ही जनसभा सरकार के नियोजन नीति, स्थानीयता नीति, सीएनटी व एसपीटी एक्ट संशोधन के खिलाफ मुद्दा रहा। इससे पूर्व पारंपरिक परिधानों, वाद्ययंत्रों एवं हथियारों के साथ रैली निकाली। एसपी कॉलेज से निकाली गई रैली का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह सहित अन्य कर रहे थे। जो सिंह व पहाड चौक होते हुए सिदो कान्हु चौक पहुंची। जहां पहले से रैली का इंतजार कर रहे प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने सिदो कान्हु के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पोखरा चौक से रैली का नेतृत्व करते हुए प्रतिपक्ष नेता हेमंत सोरेन अभिवादन करते हुए टीन बाजार चौक होते हुए वीर कुंवर सिंह चैक पहुंच वीर कुवंर सिंह के प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर तिलका मांझी चौक पहुंच मार्ल्यापण किया। Read This – पद्मावत को ले उग्र हुए लोग, पुलिस ने भांजी लाठियां अंत में लोगों का अभिवादन करते हुए पार्टी सिंबल तीर पर कमान चढ़ा लोगों का जोश बढ़ा। रैली में लोग पार्टी एवं पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन एवं कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। मंच पर केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन करीब 8 बजे मंच पर पहुंचे। जहां पार्टी का 40 वां झंडोतोलन कर पार्टी का 39 वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, जिला कमेटी के जिला सचिव शिवा बास्की, नगर अध्यक्ष रवि यादव, राजेश राउत, नीपू सिंह, मनीष मयंक, रमेश कुमार, समीर झा, कुणाल दास, फरीद आलम, साकेत गुप्ता, सिद्धौर हांसदा, सत्यम मेहरा, विजय हांसदा, कंचन कुमार सहित अन्य युवा कार्यकत्र्ताओं ने सराहनीय भूमिका निभायी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.