नई दिल्ली: उच्च गुणवत्ता वाले पेंट्स, कोटिंग्स और कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशंस बनाने वाली देश की अग्रणी कंपनी कामधेनु पेंट्स ने नई दिल्ली में अपनी पहली ‘कामोलैक चैनल पार्टनर मीट’ का आयोजन किया। इस आयोजन में कांट्रैक्टर कम्युनिटी के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करने के लिए कंपनी ने दिल्ली—एनसीआर के अलावा सोनीपत, पानीपत के 150 से ज्यादा कांट्रैक्टर के साथ संवाद किया।
इस आयोजन में कांट्रैक्टर्स को एडवांस्ड यूरोपियन टेक्नोलॉजी वाले ‘कमोलैक प्रीमियम वुड कोटिंग्स’ और इटैलियन डिजाइनर वॉल फिनिश की पूरी रेंज को लाइव प्रोडक्ट डेमोंस्ट्रेशन और एप्लीकेशन डिस्प्ले के जरिए दिखाया गया। कांट्रैक्टर्स ने भी इन प्रोडक्ट्स को स्वयं चलाकर देखा और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बात करके मॉडर्न इंटीरियर व फर्नीचर के लिए डिजाइन की गई प्रीमियम फिनिश के बारे में जानकारी हासिल की।
कंपनी ने कांट्रैक्टर्स के लिए तिमाही और सालाना रिवॉर्ड स्कीम भी शुरू किया है, जिसका उद्देश्य ब्रांड की ग्रोथ में उनके योगदान को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में विशेष रूप से तैयार ‘मॉस्को-थीम’ वाले फोटो अपॉर्चुनिटी जोन ने लोगों के बीच आकर्षित किया, जिससे कांट्रैक्टर्स वार्षिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित हो सकें।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व कामधेनु पेंट्स के सीईओ श्री राजकुमार श्रीवास्तव ने किया, साथ में टेक्नो कमर्शियल हेड श्री राजीव शर्मा और कामोलैक की सेल्स और मार्केटिंग टीम भी शामिल थी।
इस अवसर पर कामधेनु पेंट्स के सीईओ श्री राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे कांट्रैक्टर्स पार्टनर हमारी ग्रोथ का अहम हिस्सा हैं। यह पहली ‘कामोलैक चैनल पार्टनर मीट’ इनोवेशन, प्रीमियम-क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स और लगातार बातचीत के जरिए मजबूत रिश्ते बनाने के हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है। हमें मिल रही प्रतिक्रियाओं से हम बहुत खुश हैं और पूरे भारत में कामोलैक ब्रांड को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।
इस कार्यक्रम की सफलता को कांट्रैक्टर्स ने भी सराहा। जिन्होंने लाइव प्रोडक्ट डेमोंस्ट्रेशन में दिखाए गए प्रोडक्ट्स की क्वालिटी, फिनिश और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। प्रतिभागियों ने अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स में कामोलैक उत्पादों की सिफारिश और उपयोग करना शुरू भी कर दिया है, जिससे यह आयोजन प्रीमियम वुड कोटिंग्स और डेकोरेटिव फिनिश सेगमेंट में ब्रांड के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है।

