मुंबई। कपिल शर्मा के फैंस के लिए ये बड़ी खबर सामने आ रही है। कपिल 2018 दिसंबर में शादी की। अब उनके घर एक छोटा मेहमान भी आने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा जल्द पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी गिन्नी प्रेग्नेंट है। कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा की मां भी मुंबई में है।नए मेहमान की स्वागत की तैयारी में जुटी हुई हैं। आपको बता दें कि कपिल शर्मा शो के बीते कुछ एपिसोड में गिन्नी नजर नहीं आयीं। वह लगातार कपिल शो में ऑडियंस में जरूर नजर आती थीं। पिछले कुछ समय से कपिल की पत्नी शो में नहीं दिखाई दे रही हैं।ऐसा कहा जा रहा है कि कपिल और उनका परिवार इस समय गिन्नी की देखभाल में लगा हुआ है। कपिल की मां हर समय गिन्नी के साथ मौजूद रहती हैं। यही वजह है कि पिछले दो एपिसोड में कपिल की मां शो में नहीं दिखाई दी हैं।
गौरतलब है कि दिसंबर से कपिल ने द कपिल शर्मा शो की शुरुआत की। शो हिट साबित हुआ। ऐसा कहा जाने लगा कि गिन्नी से शादी कपिल के लिए लकी साबित हुई। कपिल और गिन्नी की शादी दो रिवाजों से हुई। कपिल ने गिन्नी के साथ 12 और 13 दिसंबर को शादी रचाई। हालांकि कपिल और गिन्नी की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।