कर्ण गोष्ठी द्वारा महिला को सम्मान

दरभंगा। कर्ण गोष्ठी महिला समूह दरभंगा शाखा द्वारा समूह के स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन समूह के संस्थापिका श्रीमती सुनीता दास जी द्वारा दीप जलाकर किया गया। मिथिला परंपरा के अनुसार सुनीता दास जी का सम्मान चादर,माला, साड़ी और चुड़ी से किया गया।

इस उपलक्ष्य में दरभंगा व्हाट्स ग्रुप द्वारा निशुल्क सिलाई केन्द्र का भी उद्घाटन किया गया। प्रशिक्षिका रुबी कर्ण को समूह द्वारा सिलाई मशीन दिया गया। संस्था महिलाओं के स्वाबलंबन के लिए कृत संकल्प है।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापिका सुनीता दास द्वारा केक कटवा कर किया गया। विशेष अतिथि के रुप में जमशेदपुर व्हाट्स ऐप समूह की एडमीन श्रीमती अर्चना लाल, रांची व्हाट्स ऐप समूह की एडमीन श्रीमती शेफालिका दत्ता, रानी दास और पटना से सरोज ठाकुर व अन्य मौजूद थीं। विशेष अतिथियौं का स्वागत दरभंगा व्हाट्स एप समूह द्वारा चादर एवं माला से किया गया‌।कार्यक्रम दरभंगा व्हाट्स एप समूह की एडमीन श्रीमती नेहा रानी की अध्यक्षता में हुआ।और मंच संचालन सह एडमीन श्रीमती गीता कुमारी ने किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने भी अपने हुनर का जलवा विखेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.