नगर निगम का बकाया राशि जारी करे दिल्ली सरकार : विजय भगत

नई दिल्ली। गुरुवार को दिल्ली नगर निगम के निगम पार्षदों ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली के तीनों नगर निगम का कुल 9195.95 करोड रुपये बकाया है, जिसे दिल्ली सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया है। उत्तरी दिल्ली नगर के वार्ड नंबर 20 के निगम पार्षद विजय भगत ने कहा कि दिल्ली के विकास में नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी लगे रहते हैं, लेकिन दिल्ली सरकार नहीं चाहती है कि दिल्ली का समुचित विकास हो। लोगों को सुविधा मिले, इसलिए वह नगर निगम का बकाया राशि जारी नहीं कर रही है।


निगम पार्षद विजय भगत ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम का बकाया 3649.48 करेाड रुपये है। आज हमने दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हमने विरोध प्रदर्शन करके दिल्ली सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बकाया राशि को जारी किया जाए। यदि दिल्ली सरकार हमारी मांगों पर जल्दी गौर नहीं फरमाती है, तो हम अगली रणनीति पर काम करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता देख चुकी है कि जो सरकार जनता को शुद्ध जल तक मुहैया नहीं करा पाती है, आखिर वह जनता के हित की बात कैसे कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.