बक्सर/नई दिल्ली। बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतर जाने के बाद बचाव कर्मी कार्य पर लगे हुए हैं। दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद घायल यात्रियों को ब्रह्मापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स ट्रेन दुर्घटना पर SDPO राजीव चंद्र सिंह ने कहा, “दुर्घटना में कोई भी बोगी उलटी नहीं हुई जिसकी वजह से मृतकों और घायलों की संख्या कम है। अभी हम मृतकों की पुष्टि नहीं कर सकते लेकिन सुनने में आ रहा है कि 3-4 लोगों की मौत हुई है। अभी बोगी काटी जा रही है।”
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर कामाख्या रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक ए.के. सिन्हा ने कहा, “कामाख्या रेलवे स्टेशन पर एक हेल्पलाइन नंबर (03612674857) जारी किया गया है। इस नंबर पर लोग जानकारी ले सकते हैं।”नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, “भयावह दृश्य है। यहां की जनता ने जिस प्रकार से राहत बचाव कार्य में सहयोग किया वह सराहनीय है। यहां के लोगों ने हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं, जिलाअध्यक्ष को जानकारी दी। मैंने रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यलय तक जानकारी दी। राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है। आसपास के अस्पतालों को जानकारी दी गई… रेवले की टीम आ चुकी है, हम परिचालन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगे हैं। जांच पड़ताल चल रही है।मुझे जैसे ही इसकी खबर मिली मैंने तुरंत रेल मंत्री, NDRF, SDRF, बिहार के मुख्य सचिव, ज़िलाधिकारी आदि अधिकारियों को सूचना दी। मैं लोगों से अपील करुंगा की वे बड़ी संख्या आएं और पीड़ित लोगों की मदद करें… इस घटना के कारण का पताया लगाया जा रहा है।
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर लिखा, “मुझे आनंद विहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 12506 के पटरी से उतरने की खबर मिली है। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों और अन्य एजेंसियों के साथ संपर्क स्थापित कर रहे हैं।”मुख्यमंत्री कार्यालय रघुनाथपुर में ट्रेन संख्या 12506 के दुर्भाग्यपूर्ण पटरी से उतरने की घटना पर बारीकी से नजर रख रहा है और वह बक्सर के जिला अधिकारियों और अन्य एजेंसियों के संपर्क में है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल रात बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद मरने वाले लोगों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।