रूपम झा को मिला भाजपा माहिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान

पटना। बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश टीम के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें पार्टी के समर्पित महिला कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। सभी कार्यसमिति के सदस्यों ने बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती लाजवंती झा के प्रति आभार प्रकट किया है। श्रीमती लाजवंती झा के अधोहस्ताक्षरी पत्र में 46 महिलाओं को प्रदेश कार्यकारियाणी में शामिल किया गया है।

अपनी नियुक्ति के बाद रूपम झा ने कहा कि मुझ जैसे सामान्य भाजपा कार्यकर्ता को महिला मोर्चा, बिहार प्रदेश की टीम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाने के लिए प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लाजवंती झा जी एवं प्रदेश भाजपा नेतृत्व का दिल से हार्दिक आभार प्रकट करती हूं। साथ ही सभी पार्टी और मोर्चा पदाधिकारियों को भरोसा दिलाती हूँ कि मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निर्वहन करुँगी। जब जो कर्तव्य पालन का आदेश दिया जाएगा, उसके प्रति पूरी निष्ठा रखूंगी।

बता दें कि रूपम झा बीते एक दशक से सामाजिक जीवन से जुडी रही हैं। शुरुआत में भाजपा की नीतियों से प्रभावित रहीं। एक राजनीतिक परिवार की सदस्य हैं। लेकिन, अन्ना आंदोलन ने प्रभावित किया और इंडिया अगेन्स्ट करप्शन अभियान से जुडी। बाद में राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी के वूर्पांचल विंग का सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में अपना योगदान किया। मगर जल्द ही उस पार्टी में घुटन होने लगी। जो दल केवल और केवल सिद्धांतों की बात कर रही थी, उसके कथनी और करनी में साफ अंतर था। लिहाजा, दोबारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। भारतीय जनता पार्टी एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर अपनी आस्था और निष्ठा रखते हुए भाजपा में शामिल हुईं। उस समय से भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रहीं हैं। एक सवाल के जवाब में रूपम झा कहती हैं कि मेरे ससुर श्री विनोद नारायण झा जी ने अपना पूरा जीवन भाजपा में लगाया है। वर्तमान में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं। पति श्री विभय कुमार झा भाजपा में रहते हुए स्वयंसेवी संस्था अभ्युदय के माध्यम से जनहित के कार्यों में लगे हुए हैं। कोरोना काल में जिस प्रकार से उन्होंने मिथिला के कई गांवों में राहत अभियान चलाया है, वह अनुकरणीय है। मुझसे जो संभव हुआ, मैंने उनका सहयोग किया है। अब भाजपा की ओर से नई जिम्मेदारी दी गई है। बिहार, विशेषकर मिथिला की अपनी बहनों और मां के लिए कार्य करूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.