सलमान खान को 5 साल की सजा

जोधपुर। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पर सबसे बड़ा फैसला आ गया है। बहुचर्चित बीस साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान खान को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सलमान खान को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। वहीं, सलमान के अलावा इस केस में आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को बरी कर दिया गया है। वहीं, सलमान को पांच साल की सजा कोर्ट ने सुना दी है। सलमान को आज जेल जाना पड़ सकता है। साथ ही कोर्ट ने सलमान पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है।
सेशंस कोर्ट में सलमान के वकील जमानत की अर्जी देंगे। सलमान खान सहित अन्य आरोपियों ने जज के सामने सभी आरोपों को खारिज किया थे। सलमान को आज सजा का ऐलान हो गया है। वह यहां से सीधे जेल जोधपुर जेल भेजे जाएंगे। आरोप है कि साल 1998 में एक और दो अक्टूबर की रात सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे ने अलग-अलग इलाकों में काले हिरण का शिकार किया था। सलमान के वकील ने कहा था कि, सलमान की जमानत की एपलिकेशन तैयार थी।
बताते चलें कि 1998 में जोधपुर में अपनी फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने के आरोप लगे थे। इस केस में उनको गिरफ्तार भी किया गया था। सलमान को पांच दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। 22 सितंबर, 1998 को उनके कमरे से पुलिस ने एक रिवॉल्वर और राइफल बरामद की थी।

क्या है 1998 का काला हिरण शिकार केस?

आरोप था कि तब एक और दो अक्टूबर की रात सलमान समेत सैफ, तब्बू, सोनाली और नीलम देर रात लूणी थाना क्षेत्र के कांकाणी गांव पहुंचे थे। यहां इन्होंने दो काले हिरणों का शिकार किया था। ये सभी कलाकार उस दौरान जीप में बैठे थे। हिरणों के झुंड पर सलमान ने गोली चलाई थी, जिसके लिए उन्हें अन्य सितारों ने उकसाया था। गोली चलने के बाद आवाज सुनकर ग्रामीण वहां जुटे थे। ऐसे में सलमान दो मृत हिरणों को छोड़कर वहां से गाड़ी सहित फरार हो गए थे। बता दें कि काला हिरण लुप्तप्राय जाति है और इसके शिकार पर रोक है। बीते दिनों इस मामले पर सुनवाई होने के बाद जोधपुर ग्रामीण जिला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खन्नी ने फैसला सुरक्षित रखा था।
सलमान पर वन्य जीव संरक्षण की धारा 9/51 में आरोप लगे हैं, जबकि सैफ, तब्बू, सोनाली और नीलम पर वन्य जीव संरक्षण की धारा 9/52 व भारतीय दंड संहिता की धारा 149 के अंतर्गत आरोप हैं। सलमान व अन्य सितारों को अगर सजा होगी तो उन्हें वाल्ड लाइफ एक्ट 9/51 और 9/52 के तहत एक साल से छह साल तक जेल की सजा सुनाई जा सकती है। याद दिला दें कि संरक्षित जानवरों के शिकार से संबंधित तीन मामलों में दो बार सलमान खान जेल जा चुके हैं। साल 2006 और 2007 में उन्हें जोधपुर जेल की हवा खानी पड़ी थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.