Brand New Day के साथ साझेदारी कर Scoot यात्रियों के लिए लेकर आया है नए और रोमांचक यात्रा अनुभव

नई दिल्ली। सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) की कम लागत वाली एयरलाइन स्‍कूट (Scoot) ने आज सोनी पिक्‍चर्स की Spider-Man: Brand New Day के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की।

13 सितंबर 2026 तक, इस लोकप्रिय सुपरहीरो की मौजूदगी स्‍कूट के दो विमानों—एयरबस A321neo और बोइंग 787 ड्रीमलाइनर—में देखने को मिलेगी। इसके साथ यात्री छोटी, मध्यम और लंबी दूरी की उड़ानों में फिल्म-थीम पर आधारित एक खास अनुभव का आनंद ले सकेंगे। इन थीम वाले विमानों के अंदर विशेष डेकल्स, खास हेडरेस्ट कवर और सोनी पिक्‍चर्स की Spider-Man: Brand New Day का संगीत यात्रियों के सफर को और भी रोमांचक बनाएगा। यात्री विशेष मर्चेंडाइज़ पाने का भी आनंद ले सकेंगे। विमान में खरीदारी करने पर उन्हें उपहार के रूप में एक फ्लाइट टैग या फोल्ड होने वाला इको बैग मिल सकता है। इसके लिए नियम और शर्तें लागू होंगी।

इन थीम वाले विमानों की पहली उड़ानों में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर 30 जून 2026 को टोक्यो (हानेडा) के लिए और एयरबस A321neo 1 जुलाई 2026 को चियांग माई के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद, ये दोनों थीम वाले विमान ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, फिलीपींस और थाईलैंड के चुनिंदा शहरों के लिए उड़ानों में शामिल किए जाएंगे। एयरलाइन की नियमित सेवाओं के तहत ये थीम वाले विमान अन्य मार्गों पर भी उड़ान भरेंगे, जहाँ इस प्रकार के विमानों का उपयोग किया जाता है। इसका मतलब है कि जिन यात्रियों ने विशेष रूप से इन निर्धारित मार्गों की उड़ानें बुक नहीं की हैं, उन्हें भी इनमें से किसी खास थीम वाले विमान में यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। इससे उनके स्‍कूट सफर में आश्चर्य और आनंद का एक अतिरिक्त अनुभव जुड़ जाएगा

इस अनुभव को और भी खास बनाने के लिए स्कूट के साथ Spider-Man: Brand New Day यात्रा की शुरुआत सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 स्थित चेक-इन काउंटरों से होगी, जहाँ स्पाइडर-मैन थीम पर आधारित विशेष इंस्टॉलेशन लगाए जाएंगे।

 

स्‍कूट के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी श्री श्री कैल्विन चैन ने कहा कि “सोनी पिक्‍चर्स की Spider-Man: Brand New Day के साथ साझेदारी करके हम बेहद उत्साहित हैं। इस सहयोग के माध्यम से हम अपने यात्रियों को एक ऐसा यात्रा अनुभव दे रहे हैं जो वास्तव में रोमांचक और यादगार होगा। गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ और बेहतर मूल्य प्रदान करने के हमारे निरंतर प्रयासों से आगे बढ़ते हुए, यह साझेदारी ग्राहकों को खुश करने के लिए नए और अनोखे तरीके अपनाने तथा बेहतर अनुभव देने की स्‍कूट की प्रतिबद्धता को दर्शाती है”।

 

इन थीम वाली उड़ानों की पहचान स्‍कूट की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और WeChat मिनी प्रोग्राम पर आसानी से की जा सकती है तथा उनकी बुकिंग भी वहीं की जा सकती है। थीम वाले विमानों की उड़ान समय-सारिणी स्‍कूट की वेबसाइट पर डाली जाएगी और यह समय-सारिणी सरकारी और नियामकीय स्वीकृतियों के अधीन होगी तथा इसमें आवश्यकतानुसार बदलाव भी किए जा सकते हैं। सीमित अवधि के लिए उपलब्ध स्‍कूट के साथ Spider-Man: Brand New Day साझेदारी और निर्धारित उड़ानों से जुड़ी नवीनतम जानकारी तथा अन्य विवरणों के लिए कृपया www.flyscoot.com पर जाएँ।

 

सोनी पिक्चर्स इंडिया 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में Spider-Man: Brand New Day को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सभी प्रीमियम फॉर्मेट में रिलीज करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.