भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक कृष्णमोहन झा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवसे उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर प्रदेश के समसामयिक विषयों एवं जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। साथ ही श्री झा ने अपनी शीघ्र प्रकाश्य पुस्तकों “डॉ. मोहन भागवत : संदेश” एवं “त्रिजटा” के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि डॉ. मोहन भागवत संदेश” पुस्तक की भूमिका स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखी है। भेंट के दौरान पुस्तक के अंतिम स्वरूप तथा उसके प्रस्तावित विमोचन के संबंध में भी चर्चा हुई। श्री झा ने मुख्यमंत्री के प्रति पुस्तक की भूमिका लिखने के लिए आभार व्यक्त किया।

