योग संगम 2026 का डॉ राजेन्द्र प्रसाद पार्क में सफल आयोजन

दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आनंदमय भारती फाउंडेशन एवं मात्यम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “योग संगम 2026” कार्यक्रम का सफल आयोजन पूर्वी दिल्ली के डॉ राजेन्द्र प्रसाद पार्क में सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन को भव्य एवं प्रेरणादायी बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी सम्मानित योगाचार्यों, अतिथियों, मातृशक्ति, युवा साथियों, स्वयंसेवकों तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति हृदय की गहराइयों से संस्था की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

आप सभी की उत्साहपूर्ण सहभागिता, अनुशासन, समर्पण और योग के प्रति आस्था ने इस आयोजन को एक जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। विशेष रूप से हमारी मातृशक्ति, बहनों एवं युवा साथियों ने जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ योगाभ्यास में भाग लिया, वह वास्तव में प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है।

योगाचार्यों के कुशल मार्गदर्शन, सभी सहयोगियों के अथक परिश्रम तथा आप सभी के स्नेह एवं विश्वास के कारण ही यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं स्मरणीय बन सका। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और जागरूक समाज के निर्माण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

हम आशा करते हैं कि योग का यह संदेश जन-जन तक पहुँचेगा और “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की भावना को सशक्त करेगा।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा, बसंत झा द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.