मुंबई : ग्लोबल सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। दुनिया भर में 200 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स रखने वाली उर्वशी को प्रतिष्ठित जेम्स बॉन्ड 007 “अ व्यू टू अ किल” गाला में आमंत्रित किया गया, जहां वह शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय हस्ती रहीं। लग्ज़री ब्रांड एबेल रिचर्ड और मोंटेग्राप्पा द्वारा आयोजित इस विशेष समारोह में दुनिया के चुनिंदा कलेक्टर्स, बिजनेस लीडर्स और ग्लोबल आइकॉन्स ने शिरकत की।
इस भव्य शाम का सबसे चर्चित आकर्षण उर्वशी के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य का एबेल रिचर्ड हैंडबैग रहा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह सिर्फ एक लग्ज़री एक्सेसरी नहीं बल्कि वैश्विक मंच पर उर्वशी के बढ़ते प्रभाव और उनके स्टारडम का प्रतीक माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, उर्वशी जल्द ही एबेल रिचर्ड और मोंटेग्राप्पा का ग्लोबल चेहरा बन सकती हैं। लगातार बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता और प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजनों में उनकी मौजूदगी यह साबित करती है कि उर्वशी रौतेला आज भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे प्रभावशाली वैश्विक हस्तियों में शुमार हैं।

