एमईआरआई कॉलेज में “प्रकाश एवं छाया” फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

नई दिल्ली: शूट्स एंड शूट्स फोटोग्राफी एंड फिल्म एकेडमी के डायरेक्टर श्री श्याम प्रसाद एवं फोटो जर्नलिस्ट और सीनियर फैकल्टी श्री सोनदीप शंकर द्वारा 27 अगस्त 2026 को मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एमईआरआई कॉलेज) में विद्यार्थियों के लिए फोटोग्राफी पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के बाद विद्यार्थियों के लिए “प्रकाश एवं छाया” विषय पर तत्काल फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर के भीतर एक घंटे के समय में विषय से संबंधित तस्वीरें खींचकर प्रतियोगिता के लिए प्रस्तुत करनी थीं। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीमित समय में अपनी रचनात्मक सोच, अवलोकन क्षमता और फोटोग्राफी कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम 15 सितंबर 2026 को घोषित किए गए। इस अवसर पर शूट्स एंड शूट्स फोटोग्राफी एंड फिल्म एकेडमी के डायरेक्टर श्री श्याम प्रसाद और फैकल्टी श्री राजेश भसीन सीनियर फोटोजर्नलिस्ट, एमईआरआई कॉलेज पहुंचे और प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।

श्री श्याम प्रसाद ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें फोटोग्राफी के क्षेत्र में निरंतर सीखने, प्रयोग करने और अपनी विशिष्ट रचनात्मक दृष्टि विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

“प्रकाश एवं छाया” प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को यह समझने का व्यावहारिक अवसर दिया कि प्रकाश और छाया जैसे साधारण तत्वों का रचनात्मक उपयोग करके प्रभावशाली और अर्थपूर्ण तस्वीरें तैयार की जा सकती हैं। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए सीखने, प्रयोग करने और अपनी रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.