सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा ने आयोजित की रन फोर युनिटी

नई दिल्ली। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाइयों ने रन फोर युनिटी“ कार्यक्रमों का आयोजन किया।प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं प्रभारी श्याम जाजू, नई दिल्ली जिले द्वारा मालवीय नगर में आयोजित रन फोर युनिटी के कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। इस अवसर पर श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। जिला अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा के नेतृत्व मंे आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, उपाध्यक्ष श्रीमती योगित सिंह, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में सदन की नेता श्रीमती शिखा राय, कार्यालय मंत्री श्री गिरीश सचदेवा, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रमुख श्री नीलकांत बक्शी सहित बड़ी संख्या में निगम पार्षद एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।
मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि सरदार पटेल का जीवन सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा श्रोत है। राजनीतिक कार्यकर्ता का प्रथम दायित्व होता है, देश की एकता, अखंडता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को मजबूत करना और सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन इस ध्ये को ही समर्पित था। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कच्छ से कोहिमा तक भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित है तो सरदार पटेल के दृढ़संकल्प के परिणाम स्वरूप। मनोज तिवारी ने कहा कि समय-समय पर इतिहास में अनेक नेताओं को उपाधि और उपमाओं से अलंकृत किया गया पर सरदार पटेल को लौहपुरूष भारत की जनता ने सम्मान और स्नेह से कहा किसी सरकार ने नहीं।
श्याम जाजू ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री के रूप में सरदार पटेल ने देश की छोटी-छोटी रियासतों को जोड़कर भारत की समप्रभुता का निर्माण किया और आज देश के सवा सौ करोड़ नागरिकों का यह दायित्व है कि हम उस अखंडता को और मजबूत करें जो सरदार पटेल ने स्थापित की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों का यह प्रथम कर्तव्य होना चाहिये कि सरदार पटेल जैसे महापुरूषों के जीवन चरित्र से वर्तमान युवा पीढ़ी को अवगत करायें। श्री तिवारी एवं श्री जाजू ने नई दिल्ली जिला द्वारा मालवीय नगर में आयोजित रन फोर युनिटी का शुभारम्भ किया जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
केशवपुरम जिला ने ब्रटानिया चैक रिंग रोड से रन फोन युनिटी का आयोजन किया जिसमें केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन, जिला अध्यक्ष श्री रोशन कंसल, महापौर डाॅ. प्रीति अग्रवाल, भाजपा नेता श्री तिलक राज कटारिया, सरदार हरतीरथ सिंह, श्रीमती अंजू जैन, श्रीमती वंदना जेटली, श्री नीरज गुप्ता, श्री योगेश वर्मा, श्रीमती गरिमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।
डाॅ. हर्ष वर्धन ने कहा कि भारत की आत्मा में सरदार पटेल बसते हैं और भारतवासियों के हृदय में उनके विचार बसते हैं। आज जिस भारत पर हम गर्व करते हैं वह स्वरूप सरदार पटेल की कल्पना की परिणीति है।
दिल्ली की प्रथम नागरिक होने के नाते पार्टी के इस आयोजन को महापौर डाॅ. प्रीति अग्रवाल ने बहुत ही प्रेरणा दायक बताया और कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर पार्टी के ऐसे कार्यक्रम समाज को नई दिशा और नई सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। चांदनी चैक जिला संगठन द्वारा लाल किला चैक से फतेहपुरी चैक तक आयोजित रन फोन युनिटी में केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन, पार्षद श्री रविन्द्र कुमार, श्रीमती सीमा गुप्ता, श्री जोगीराम जैन, सरदार अवतार सिंह एवं भाजपा नेता श्री सुमन कुमार गुप्ता एवं श्री अजय भारद्वाज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.