ऐसे करो स्कूल बैग को पैक

 

हम बच्चे स्कूल बैग पैक करने को एक रूटीन काम मानते हैं। मगर देखा जाए तो यह एक प्लानिंग से किया जाने वाला काम है। मम्मी-पापा पर छोड़ने से अच्छा है की हम अपना स्कूल बैग खुद पैक करे। यह काम इंट्रेस्टिंग और क्रिएटिव है। तो चलो दोस्तों आज हम सीखतेे हैं की अच्छे तरीके स स्कूल बैग को पैक कैसे किया जाए
1. टाइम टेबिल से देखो की अगले दिन कौन सी क्लासेज हैं। उसके मुताबिक किताबें, नोटबुक और होमवर्क काॅपी बैग में रखो। बेहतर होगा की क्लास के हिसाब से बुक्स और काॅपियों को रखा जाए जिससे उन्हें निकालने में टाइम वेस्ट नहीं होगा। जैसे फस्र्ट क्लास अगर इंगलिश की है और असके बाद मैथ्स की तो संबंधित काॅपी, किताबों को उसी क्रम में रखना चाहिए।

2. पेंसिल बाॅक्स को चेक करो की उसमे पेंसिल, रूलर, पेन, इरेज़र, सार्पनर, हाईलाइटर आदि है की नहीं। चेक करो की पेंसिल बाॅक्स ठीक से बंद हुआ की नही। अगर बाॅक्स की जगह पाउच हो तो देखो की उसका जीप बंद है की नहीं। अगर आर्टस का क्लास हो तो श्योर करो की कलर्स लिया है की नही। और हां, स्कूल डायरी या होम डायरी को याद से रख लेना।

3. लंच बाॅक्स को ठीक से पैक करके बैग में रख लेना। यूं तो मम्मी रोज यमी चीजें टिफिन में रखती हैं मगर तुम भी ध्यान रखना की टिफिन हेल्थी हो। उसमें कैरट, एैपल, या कोई और फ्रूट हो। टिफिन में सैंडवीच भी अच्छा रहता है। पानी की बाॅटल जरुर साथ ले जाना और देखना की उसका ढक्कन ठीक से बंद हो। कुछ रूपये भी साथ जरुर रख लेना।

4. यूं तो स्कूल में हम खाली समय दोस्तों के साथ एंजाॅय करते हैं मगर स्कूल बस में ट्रेवल के दौरान पढ़ने के लिए एक अच्छी किताब साथ रखना चाहिए। पढ़ने की आदत बेस्ट हेबिट होती है। मोबाइल फोन अगर कैरी करना जरुरी हो तो उसे साइलेंट मोड पर सेफ जगह रखना चाहिए। घर की चाभी वगैरह को मोबाईल के साथ नहीं रखना चाहिए।

ऋषि आचार्य                                                                                                 

Leave a Reply

Your email address will not be published.